पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला अस्पताल में मरीजों को अब इडली, उपमा अंडा भी

जिला अस्पताल में मरीजों को अब इडली, उपमा अंडा भी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल में अब वार्ड में भर्ती मरीजों को पौष्टिक भोजन कराया जाएगा। इस बार हुए टेंडर में डाइट की राशि बढ़ाकर भोजन की मात्रा को भी दुरुस्त किया गया है। बताया गया कि पहले एक डाइट के पीछे 24 रुपए खर्च किए जाते थे जिसे बढ़ाकर 60 रुपए कर दिया गया है। अब तक मरीजों को सिर्फ चावल, दाल, सब्जी और दूध दिया जाता था। अब मरीजों को इडली, सांभर, मौसमी फल, रोटियों के साथ-साथ अंडा भी दिया जाएगा।

जिला अस्पताल द्वारा हाल ही में नया टेंडर खोला गया है। पूरा आहार लेने वाले रोगियों के लिए आहार सारणी में सुबह नाश्ते में 100 ग्राम मौसमी फल अनिवार्य कर दिया गया है। जबकि सोमवार और शुक्रवार को ईडली, मंगलवार को दलिया, बुधवार और शुक्रवार को पोहा, गुरुवार और रविवार को उपमा दिया जाएगा। इस बार दोपहर के भोजन में रोजाना डेढ़ सौ ग्राम चावल, 30 ग्राम दाल, दो रोटी के साथ-साथ सब्जी दी जाएगी। रात के भोजन में डेढ़ सौ ग्राम चावल, 30 ग्राम दाल, रोटी और रात में सोते वक्त हर मरीज को 200 एमएल दूध दिया जाएगा। हाईप्रोटीन रोगियों के लिए नाश्ते और भोजन में उसी तरह का मीनू रखा गया है, लेकिन इन मरीजों को दोपहर के भोजन में एक नग उबला हुआ अंडा या फिर 200 एमएल सोया सूप देना तय किया गया है। इस तरह मरीजों के खानपान को और अधिक पौष्टिक बनाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही इसे अमली जामा पहनाया जाएगा।

मिलेगी अलग सब्जी

मरीजोंको एक तरह की सब्जी अब रोज नहीं दी जाएगी। इसके लिए भी बकायदा शेड्यूल तैयार किया गया है। प्रत्येक दिन अलग-अलग सब्जी देना निर्धारित किया गया है। साथ ही सब्जी में टमाटर, लहसून, अदरक, प्याज, मीठा नीम और हरा धनिया डालना अनिवार्य कर दिया गया है।

^शासन ने मरीजों के डाइट के लिए राशि में काफी बढ़ोतरी की है। इसी वजह से अब और ज्यादा पौष्टिक भोजन मरीजों को दिया जाएगा। इसके लिए शेड्यूल भी दिया जा चुका है।’’ देवेंद्र तिवारी, स्टीवर्ड, जिला अस्पताल

जिला अस्पताल में मरीजों के लिए बना नया मीनू।