पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानपुर औंधी रोड पर नक्सलियों ने फेंके पर्चे

मानपुर-औंधी रोड पर नक्सलियों ने फेंके पर्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जंगल में पुलिस का दबाव के दौरान माओवादियों ने शनिवार को मानपुर-औंधी मार्ग पर नक्सली पर्चें फेंके हैं। वहीं उसमें माओवादियों ने 13 सिंतबर को वनांचल बंद की बात लिखी थी। हालांकि उनके इस आव्हान का इलाके में कोई असर देखने को नहीं मिला है। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी इस तरह से पर्चें मिलने की बात को नकार रहे हैं।

शनिवार को सुबह तकरीबन 10 बजे मानपुर रोड पर कुछ पर्चें पड़े मिले। सूत्रों की मानें तो कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने पर्चों को जब्त नहीं किया है। पर्चों में माओवादियों ने मुठभेड़ में मारे गए कमांडर सुनील आचला की मौत का बदला लेने, जंगल में चल रहे ग्रीन हंट ऑपरेशन का विरोध करने जैसी बातों का उल्लेख किया है। लगातार मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने और सरेंडर करने को लेकर माओवादी बौखलाहट में है, इसे नकारा नहीं जा सकता। इसलिए तय है कि वे नक्सली वारदात को अंजाम देने की योजन में है।

बैठकहोने की भी खबरें रही

यहभी सूचना चुकी है कि 21 सितंबर के आसपास माओवादी बार्डर से लगे इलाके में विशेष बैठक बुलाने वाले हैं। इसमें आसपास के ग्रामीणों को भी बुलाया गया है। इसी दिन माओवादियों का स्थापना दिवस भी मनाया जाता है। वहीं नक्सलियों के कई साथियों ने सरेंडर भी किया है। इस कारण उनके संगठन पर भी इसका असर पडा है, जो उनके लिए चिंता का विषय है।

करा रहे उपस्थिति दर्ज

सूत्रोंके अनुसार जंगल और आसपास के गांवों में सर्चिंग के चलते नक्सली एक ठिकाने पर नहीं रहे रहे हैं। वहीं इस तरह पर्चों को रास्तों में फेंककर वे वनांचल में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। वहीं वे सप्ताहभर के भीतर जिले में अपने दलम के साथ मौजूद रहेंगे। क्योंकि कि वे बैकफुट पर है और निश्चित तौर पर रणनीति को लेक ही बैठक बुलाई गई है।

जंगल में जारी है नक्सली हलचल। फाइल फोटो

^अब तक ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है कि मानपुर मार्ग पर नक्सली पर्चें मिले हैं। जंगलों में सर्चिंग की जा रही है, 21 सितंबर को लेकर भी हमारे पास जानकारी नहीं है।’’ जोसेफ टोप्पो, एसडीओपी, मानपुर