- Hindi News
- लखोली में होगी कांग्रेस की बैठक, बनेगी चुनावी रणनीति
लखोली में होगी कांग्रेस की बैठक, बनेगी चुनावी रणनीति
राजनांदगांव. नगरनिगम चुनाव को देखते हुए 14 सितंबर को रात आठ बजे वार्ड नंबर 30 जनता कालोनी, 31 संजय वार्ड, 32 बैगापारा लखोली में कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई है। इसी तरह 15 सितंबर को रात आठ बजे वार्ड नंबर 33 कन्हारपुरी में कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक पंजवानी ने बताया कि बैठक में कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। इस कार्यकर्ता बैठक में शहर कांग्रेस कमेठी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, उत्तर ब्लॉक रसीद खान अध्यक्ष के द्वारा नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जाएंगे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने कहा गया है।