- Hindi News
- बेलगांव तुमड़ीबोड़ की समितियों में कलेक्टर को मिली खामियां
बेलगांव तुमड़ीबोड़ की समितियों में कलेक्टर को मिली खामियां
राजनांदगांव. कलेक्टरअशोक अग्रवाल ने शनिवार को बेलगांव तुमड़ीबोड़ की सहकारी समितियों का निरीक्षण कर धान खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन कार्य का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि पटवारी, किसानों के रकबे के सत्यापन के लिए 30 सितंबर तक समितियों में बैठें ताकि किसानों को वेरीफिकेशन के लिए पटवारियों का चक्कर लगाना पड़े। उन्होंने एक ही पटवारी के प्रभार में दो समिति होने पर प्रतिदिन दोनों समितियों में वेरिफिकेशन करने पटवारी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बेलगांव सहकारी समिति के निरीक्षण के दौरान कहा कि किसानों को पंजीयन फार्म वितरित करें एवं गांवों में मुनादी कराएं कि 30 सितंबर के बाद समितियों में किसानों का पंजीयन नहीं होगा। तुमड़ीबोड़ सहकारी समिति में एक किसान की मृत्यु के बाद उसके बच्चे के नाम का पंजीयन नहीं हो पा रहा था।