पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता तापमान में भी आई गिरावट

बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता तापमान में भी आई गिरावट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव. सुबहधूप निकलने के बाद शाम से बारिश शुरू हो गई। इससे आम लोगों की दिनचर्या में फिर से परिवर्तन आया है। तापमान गिरा। किसानों की चिंता बढ़ी। जिले में एक जून से आज तक 1013.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसी अवधि में बीते 10 वर्षों की औसत वर्षा 981.1 मिमी थी। खैरागढ़ में एक जून से अब तक 807 मिमी, डोंगरगढ़ में 942 मिमी, राजनांदगांव में 985.3 मिमी, छुरिया में 982 मिमी, डोंगरगांव में 904.4 मिमी, चौकी में 1229.8 मिमी, मोहला में 1191.2 मिमी, मानपुर में 1500.9 मिमी एवं गंडई में 631.5 मिमी हुई।