40 आवारा मवेशी पकड़े गए
40 आवारा मवेशी पकड़े गए
राजनांदगांव.शहरके चौक-चौराहों में अवारा पशुओं की वजह से यातायात व्यवस्था बाधित होती है। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है साथ ही दुर्घटना भी घटित हो रही है। इसके तहत यातायात पुलिस द्वारा शनिवार को पूरे शहर के चौक-चौराहों का भ्रमण कर नगर निगम की काउ केचर टीम की मदद से 40 अवारा पशुओ को पकड़कर कांजी हाउस भेजा गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।