िनर्वाचन आयोग ने प्रतिज्ञा को सराहा
िनर्वाचन आयोग ने प्रतिज्ञा को सराहा
राजनांदगांव.भारतनिर्वाचन आयोग के डीजी (स्वीप) अक्षय राउत ने जिला पंचायत सीईओ एवं जिले में मतदाता जागरुकता अभियान (स्वीप) की नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला को राजनांदगांव जिले में लोकसभा निर्वाचन 2014 में मतदाता जागरुकता अभियान प्रतिज्ञा के तहत किए गए मतदाता जागरूकता के प्रयासों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशंसा पत्र भेजा गया है। राउत ने अर्द्धशासकीय-पत्र के माध्यम से सीईओ डॉ. शुक्ला द्वारा किए गए। कार्यों की चुनाव आयोग द्वारा की गई सराहना से अवगत कराते हुए कहा है कि राजनांदगांव में लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदाता जागरुकता अभियान सिर्फ बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया गया बल्कि इससे राजनांदगांव लोक सभा क्षेत्र में रिकार्ड मतदान भी संभव हो पाया।