पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवास योजना के अंतर्गत दी ट्रेनिंग

आवास योजना के अंतर्गत दी ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आवास योजना के अंतर्गत दी ट्रेनिंग

राजनांदगांव.जनपदपंचायत मोहला में इंदिरा आवास योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया। जिला पंचायत सीईओ डॉ. प्रियंका शुक्ला प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित सहायक विकास विस्तार अधिकारियों,ग्राम पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों के साथ इंदिरा आवास के हितग्राहियों को योजना के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। सीईओ ने कहा कि इंदिरा आवास योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निवास गरीब तबके के हितग्राहियों आवास निर्माण हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस दौरान जिला स्तर से आए अधिकारियों द्वारा इंदिरा आवास निर्माण से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान योजना की प्रभारी अधिकारी एवं जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी सुभाष जैन ने आधारभूत नियमों की जानकारी प्रदान की।