पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यादव को दी श्रद्धांजलि

यादव को दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व सांसद मधुसूदन यादव की माता ठगिया यादव के आकस्मिक निधन पर विभिन्न राजनीतिक, समाजसेवी संस्थाओं ने शोक जताया है। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कचरू प्रसाद शर्मा ने कांग्रेस परिवार की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। स्वदेशी जागरण मंच ने शोक सभा आयोजित कर अपनी श्रद्धांजलि दी है। सभा का आयोजन प्रांत संयोजक नरेंद्र ठाकुर के निवास पर रखा गया था। जहां दो मिनट मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

पत्र लेखक मंच एवं राष्ट्रभाषा प्रचार समिति ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। जिला शिक्षाकर्मी संघ के अध्यक्ष गोपी वर्मा अन्य पदाधिकारियों ने भी शोक जताया है। प्रदेश शिक्षक संघ ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर स्व.यादव को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उन्हें याद किया।