पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समर्थकों को साथ लेकर कैंप कार्यालय पहुंचे देवादा सरपंच

समर्थकों को साथ लेकर कैंप कार्यालय पहुंचे देवादा सरपंच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवादा सरपंच ने भूख हड़ताल कर रहे ग्रामीणों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को सरपंच गोविंद देवांगन अपने समर्थकों के साथ कैंप कार्यालय पहुंचे और पत्र सौंपा। सरपंच के समर्थकों की शिकायत है कि गांव के कुछ अपराधिक तत्व पंचायत के विकास कार्यों में पांच वर्षों से निरंतर बाधा पहुंचा रहे हैं।

उनका कहना है कि सरपंच को बर्खास्त करने के लिए झूठा आवेदन दिया गया है। उन्होंने आरोप पत्र प्रस्तुत करने वाले आशाराम देवांगन, जगत पटेल, शिव धनकर, सुरेश चतुर्वेदी, रघुनंदन देशमुख, राजेश देशमुख, गुहरी देशमुख, अवध सिन्हा के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर देवादा के अन्य ग्रामीण सरपंच को बर्खास्त करने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे रहे। उनका कहना है कि सरपंच ने अनियमितता बरती। जांच हुई और साबित भी हुआ। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही है। दैनिक भास्कर में प्रमुखता से खबर लगाई थी।