एनपीएस में सीसीई कार्यशाला संपन्न
राजनांदगांव. एनपीएसमें सीबीएसई पाठ्यक्रम के अंतर्गत सतत् एवं समग्र मूल्यांकन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से शाला की प्राचार्या भवानी राव एवं शाला के शिक्षक जिवेश द्विवेदी के संयुक्त मार्गदर्शन में विभिन्न मूल्यांकनों के अंर्तगत फार्मेटिव एवं सेमेटिंव मूल्यांकन की जानकारी दी। एनपीएस के स्मार्ट क्लास में आयोजित कार्यशाला में मुख्य रूप से पालकों में शरद श्रीवास्तव, रमेश कुमार साहू, आरआर सिंह, हुकूमचंद, अनिता चैधरी, डॉ. चैधरी, डॉ. ज्योति बाला श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित थे। पालकों ने कार्यशाला के संबंध में भवानी राव जिवेश द्विवेदी के इस प्रयास को सराहनीय बताया।