पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्रि से पहले सड़कों का काम पूरा करने दिए निर्देश

नवरात्रि से पहले सड़कों का काम पूरा करने दिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगढ़. क्वांरनवरात्रि पर्व 25 सितंबर से प्रारंभ होने वाली है और दर्शनार्थियों को सुविधाएं मुहैया कराने प्रशासन गंभीर है किन्तु विभाग के अधिकारी अभी तक गंभीर नही हुये है अभी भी सड़क सहित कई काम अटके पड़े है जिस पर कलेक्टर अशोक अग्रवाल ने काफी नाराजगी व्यक्त की है और संंंबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये।

कलेक्टर अशोक अग्रवाल आज दोपहर 12 बजे राजनांदगांव से निकले और मोतीपुर-सुकुलदैहान-बेलगांव पदयात्री मार्ग का निरीक्षण करते हुये डोंगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान श्री अग्रवाल ने गड्डों से भरे सड़क पर चिंता जताई और पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को मार्गो की मरम्मत जल्द से जल्द करने के आदेश दिये। वहीं पानी से भरों गड्डों से पानी निकालकर उस गड्डों को भरने को कहा साथ ही डामर का वर्क करने के लिये कहा। इसी तरह मार्ग का अवलोकन करते हुये डोंगरगढ़ पहुंचे। पदयात्रियों के लिये विशेष रूप से बने अछोली से बाइपास रोड में विशेष सुविधाएं उपलब्ध करने के लिये कहा।

निरीक्षण करते हुये छिरपानी परिसर पहुंचे कलेक्टर ने शेड के बगल में बन रहे नये शेड का काम भी 20 सितंबर तक पूरा करने के आदेश दिये। इसके अलावा वन विभाग के एसडीओ सत्यदेव शर्मा को पहाड़ी से सटे पेड़ों की में घेरा सुरक्षा रखने के लिए कहा। कलेक्टर ने पार्किंग पहुंचने वाले मार्ग में बारिश में बही पुलिया को पुन: चलने लायक अस्थायी बनाने के लिए पीडब्लूडी के अधिकारियों से कहा। इस मार्ग में पाइप डालकर मुरुम बिछाया जाएगा ताकि इस मार्ग से मां बम्लेश्वरी के दर्शन को जाने वाले दर्शनार्थी आसानी से जा सकें। इस मार्ग से मुरमुंदा, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, रायपुर सहित अन्य शहरों के दो-पहिया चार पहिया वाहनों में सवार होकर आते है और यह मार्ग इधर के दर्शनार्थियों के लिये सुलभ सस्ता रास्ता है। कार्यो के निरीक्षण के दौरान एसडीएम सीएल मारकंडे, ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष पीताम्बर स्वामी, मंत्री महेन्द्र परिहार, ट्रस्टी अनिल गट्टानी भी साथ में थे।

बिजली काम भी जल्द करें

इसकेअतिरिक्त कलेक्टर अग्रवाल ने नरेन्द्र सॉ मिल से बने नए सड़क में इलेक्ट्रिक का काम करवाने सीएमओ सुदेश सिंह को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्लूडी, वन विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को पैड पड़े कामों को 20 सितंबर तक पूरा करने के लिये सख्त आदेश दिये औ