- Hindi News
- पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा भानपुरी
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा भानपुरी
गार्डन भी विकसित करने की तैयारी, नौका विहार भी होगा
भास्करन्यूज | राजनांदगांव
राजनांदगांवशहर के समीप चिचोला रोड के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम भानपुरी में हनुमान मंदिर के समीप स्थित एनीकट को शीघ्र ही पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। कलेक्टर अशोक अग्रवाल रविवार को ग्राम भानपुरी में एनीकट के समीप चयनित स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को शीघ्र काम प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर अग्रवाल ने एनीकट तथा हनुमान मंदिर के बीच खाली जमीन में लॉन बनाने तथा गार्डन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होने चिंहाकित स्थल पर व्यंजन आदि के लिए दुकानों का भी निर्माण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता जल संसाधन डीएम बुर्डे को संबंधित स्थान में पिचिंग आदि कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। पर्यटकों की बोटिंग के लिए चार बोट खरीदने के निर्देश एबीस के अधिकारियों को दिए।
उन्होंने अधिकारियों को सुंदर एवं मनोरम पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए योजना बनाकर शीघ्र काम प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नदी के दूसरे छोर को पार्किंग स्थल के रूप में विकसित करने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम बीएल गजपाल, उपसंचालक गोपिका गबेल, तहसीलदार पीएल यादव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी ग्रामीण उपस्थित थे। इसकी तैयारी प्रशासनिक अफसरों को पूरी करने कहा गया है।
पुनर्वास भवन का अवलोकन
भंडारपुरपहुंचकर निर्माणाधीन पुनर्वास भवन का निरीक्षण किया। उन्र्हंेने भवन में निर्मित की जा रही शौचालय, भोजनालय आदि का निरीक्षण कर महिला एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग शयन कक्ष तथा स्नानागार एवं शौचालय बनाने के निर्देश दिए।
उद्यानिकी के कार्यों का किया अवलोकन
अग्रवालने छुरिया, डोंगरगांव एवं डोंगरगढ़ विकासखंड के कई गांव पहुंचकर धान की फसल, फार्म हाऊस तथा शेड नेट हाऊस का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। कोहका में प्रगतिशील संतोष देवांगन के सब्जी फार्म हाऊस पहुंचकर उन्नत वैज्ञानिक पद्धति से किए जा रहे सब्जी उत्पादन विशेष रूप से करेला उत्पादन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि लगभग 18 एकड़ भूमि पर फार्म हाऊस का निर्माण किया गया है।
शेड नेट हाउस का लिया गया जायजा
कलेक्टरअग्रवाल छुरिया विकासखंड के ग्राम सड़क