- Hindi News
- आधे घंटे तक चली फायरिंग, फिर भाग गए नक्सली
आधे घंटे तक चली फायरिंग, फिर भाग गए नक्सली
खड़गांवइलाके में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। तकरीबन आधे घंटे तक चली फायरिंग के बाद माओवादी मौके से भाग निकले। इसमें एक महिला नक्सली को गोली लगने की खबरें रही है, हालांकि इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। बताया गया कि नक्सली पुसेवाड़ा के पास गुगमडीह में मीटिंग के लिए आने की जानकारी मिल रही है।
सुबह तकरीबन 10.30 बजे जिला पुलिस बल की टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। पुसेवाड़ा के पास माओवादियों का दल भी उस ओर से रहा था। तभी दोनों के बीच आमना-सामना हो गया। इसमें पुलिस और नक्सलियों के तरफ से काफी फायरिंग हुई। वहीं नक्सलियों के पास कोई सामान नहीं था, केवल हथियार के साथ ही वे मीटिंग के लिए रहे थे। इसलिए पुलिस पार्टी को मुठभेड़ के बाद कुछ बरामद नहीं हुआ है।
इसेविशेष बैठक की तैयारी माना जा रहा: यहपहले ही साफ हो गया है कि 21 सितंबर के आसपास माओवादी विशेष बैठक की तैयारी में है। बुधवार को भी नक्सलियिों का दल गुगमडीह एक मीटिंग के लिए ही जा रहा था। माना जा रहा है कि माओवादी विशेष बैठक की तैयारी में ही लगा हुआ है। इसलिए वे इलाके के ग्रामीणों से संपर्क साधने में लगे हैं। ताकि हाने वाली बैठक में ज्यादा से ज्यादा लोगों को एकत्रित किया जा सके। इसके लिए वे हर पैंतरा अपनाने को आतुर हैं। ग्रामीणों से लगातार संपर्क साधा जा रहा है।
^सुबह के समय पुसेवाड़ा के पास नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है। वहां सर्चिंग तेज कर दी गई है, जानकारी के अनुसार नक्सली आसपास कहीं बैठक की तैयारी में थे। वायपीसिंह, एएसपी,नक्सल ऑपरेशन
दल में डीवीसी कमांडर चल रहा था
सूत्रोंकी मानें तो पुसेवाड़ा में बुधवार को मुठभेड़ हुई। इसमें डीवीसी कमांडर रतन उर्फ कालू के होने की खबरें रही है। वहीं उसके साथ 15 से 16 माओवादी सदस्य भी गुगमडीह की ओर जा रहे थे। पुलिस पार्टी को देखते ही माओवादियों ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। वहीं सर्चिंग पार्टी ने जब जवाबी फायरिंग की तो आधे घंटे में ही नक्सली भाग खड़े हुए। हालांकि पुलिस के जवानों ने इसके बाद भी उनका पीछा किया पर वे हाथ नहीं आए।