प्रदेश शिक्षक संघ ने दी श्रद्धांजलि
प्रदेश शिक्षक संघ ने दी श्रद्धांजलि
राजनांदगांव| पूर्वसांसद छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ के संरक्षक मधुसूदन यादव की माता ठगिया बाई के निधन पर संघ की जिला इकाई द्वारा एक शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रवक्ता आदर्श वासनिक ने कहा कि महान है वह माता जिन्होंने सांसद मधुसूदन यादव जैसा पुत्र दिया। शोक सभा में जिला सचिव अजय श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष विनोद यादव उपाध्यक्ष द्वय अलखराम साहू अन्य मौजूद थे।