पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शालेय खेलकूद में जंगलपुर स्कूल के छात्र रहे आगे

शालेय खेलकूद में जंगलपुर स्कूल के छात्र रहे आगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| शासकीयउच्चतर माघ्यमिक शाला जंगलपुर में के छात्र-छात्राओं ने शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। छात्रा रोशनी मानिकपुरी ने रायगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कैरम एकल बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में यतीश सिन्हा द्वितीय स्थान पर रहे। टेनिक्वाइट के बालक वर्ग में जंगलपुर से रूपेश साहू, तीरथ सिन्हा, पीलेश्वर साहू, वेश कुमार, मनीष कश्यप, तिलोक साहू, गौतम साहू, गजेन्द्र साहू, यशवंत निषाद एवं अजय साहू शामिल थे। बालिका वर्ग में नेहा साहू, महिमा, रितू, चुमैना साहू, मेघा एवं प्रतिभा ने राजनांदगांव जोन का प्रतिनिधित्व किया।