पेंशनरोंे ने महंगाई भत्ता बढ़ाने कहा
राजनांदगांव|पेंशनर्स एसोसिएशनप्रांताध्यक्ष हाजी डॉ.केबी गाजी और प्रांतीय महामंत्री डीएन साहू ने बताया कि पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश ने मुख्यमंत्री डां. रमन सिंह से मांग की है। कि छत्तीसगढ़ शासन भी केंद्र के समान अपने कर्मचारियों के साथ राज्य के पेंशनरों को भी 7 प्रतिशत मंहगाई भत्ता जुलाई 2014 से प्रारंभ करें। इसके अलावा लंबित 32 माह के एरियर्स को देनें की मांग की है। एवं जिला अस्पताल के समान विकासखंड चिकित्सालयों में भी पर्याप्त आबंटन दिया जाएं ताकि चिकित्सा का लाभ मिल सके।