सोनकर को मिला सिल्वर मैडल
राजनांदगांव| अखिलभारतीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन ओसवाल लाईन में संचालित दीपचंद चित्रकला प्रशिक्षण केंद्र के बाल चित्रकारों द्वारा चित्रकला में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। संस्था के अध्यक्ष आशीष साहू ने मार्गदर्शक में प्रशिक्षण दीपचंद साहू और सचिव चंद्रकुमार जैन, शिवसोनी सहित अनेक लोगों की मौजूदगी में बाल कलाकरों को पदकों एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। स्पर्धा में गोल्ड मैडल आदर्श जयसवाल, अक्षयाबैद, साहुल सोनी, रूपाली, ठाकुर, मनीषा डाकलिया, शीतल साहू ने प्राप्त किया। इसी प्रकार सिल्वर मैडल चंद्रेश सोनी अंकित सिंग, पंचराम साहू को दिया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि कोलकाता द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता परीक्षा में गणेश्वर सोनकर को सिल्वर मैडल प्राप्त हुआ। दिसंबर में अपने हुनर का प्रदर्शन करने भोपाल जाएंगे।