प्रवेश द्वार बनाने हुआ भूमिपूजन
राजनांदगांव| नगरनिगम अध्यक्ष हफीज खान, नेता प्रतिपक्ष शिव वर्मा, लोकनिर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य वार्ड पार्षद अवनीन्द्र कुमार लाला, जल विभाग के प्रभारी सदस्य सतीश मसीह, पर्यावरण विभाग के प्रभारी सदस्य सिद्धार्थ डोगरें, पूर्व पार्षद देवेन्द्र लाला श्रीवास्तव ने शीतला माता मंदिर द्वार का भूमिपूजन किया गया। वार्ड क्रमांक 21 स्थिति नए गुरूद्वारा के बाजू से शीतला माता मंदिर जाने का नया मार्ग बनाए जाने के बाद पार्षद अवनीन्द्र कुमार लाला ने स्वागत् द्वार निर्माण की मंाग निगम के महापौर एवं अध्यक्ष से की थी। स्वागत द्वार बनाने की स्वीकृति के बाद भूमिपूजन अवसर पर वार्ड के पार्षद सहित दानी दुबे, डॉ. कृष्णकुमार सिन्हा, महंत नरेन्द्र दास, महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सुभाष सेन, दव्वा सेन, पूरन मानिकपुरी, छबिलाल यदु, अशोक यादव, गंगूराम, जीत यादव, सुन्दर यादव, मोहन ठेठवार, द्वारिका यादव, संतोष शर्मा, समारू निषाद, अशोक, राजू, संजय, पवन, मनोज उपस्थित थे।