पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी संघ की आमसभा 21 को

कर्मचारी संघ की आमसभा 21 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगढ़| जिलासहकारी समिति कर्मचारी संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष ईश्वर श्रीवास, महामंत्री भाईलाल देवांगन ने बताया कि संघ का आमसभा 21 सितंबर को प्रधान कार्यालय प्रांगण राजनांदगांव में दोपहर 12 बजे से रखी गई है। इसमें जिले के 89 समितियों में कार्यरत सहायक समिति प्रबंधक, लिपिक, विक्रेता, भृत्य-चौकीदार बड़ी संख्या में शामिल होंगे। अध्यक्ष श्रीवास ने बताया कि 21 को ही बैंक कर्मचारी संघ का भी आमसभा आयोजित की गई है जिसमें संयुक्त रूप से कर्मचारियों के समस्याओं पर चर्चा की जायेगी। इसके अलावा धान खरीदी में परिवहन जो काफी गंभीर मुद्दा है पर चर्चा होगी साथ ही गत वर्ष लगभग 29 कर्मचारियों के ऊपर भी प्रशासन द्वारा कार्यवाही कर एफआईआर कराया गया है उस संबंध में भी चर्चा की जायेगी। चर्चा उपरांत एजेंडा तैयार कर शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जायेगा। समस्त सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने आमसभा में बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील की है।