विधायक ने सौंपा ज्ञापन
इनदिनों किसानों को पंजीयन के लिए हो रहीं परेशानी और सोसायटियों से किसानों को दिए गए सोयाबीन के घटिया बीज एवं विगत वर्ष अतिवृष्टि के कारण चना फसल की क्षतिपूर्ति के लिए विधायक गिरवर जंघेल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। खैरागढ़ विधायक गिरवर जंघेल ने बताया कि किसानों का जमीन एक से अधिक गांवों में होने से उनका पंजीयन पूरे जमीन का नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा जिन किसानों के पास मोबाईल नंबर नहीं होने से पंजीयन से वंचित हो रहें है। जंघेल ने बताया कि किसानों का पंजीयन ऋणपुस्तिका के आधार पर होने चाहिए ताकि सब किसानों का समय पर पंजीयन हो।
छुईखदान में आफत
छुईखदानएवं खैरागढ़ क्षेत्र में सोयाबीन पीएस १०४२ बीज उपयुक्त नहीं होने के बाद भी निगम द्वारा किसानों को बीज दे दिए गए। खराब बीज होने के कारण सोयाबीन फूल आने के बाद फल नहीं लग पा रहें है।