- Hindi News
- जयंती पर पूजे गए जगत के शिल्पी विश्वकर्मा
जयंती पर पूजे गए जगत के शिल्पी विश्वकर्मा
पार्रीनालास्थित सीआईटी कॉलेज में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधकगण अध्यक्ष प्रदीप सोनेश्वरी, सचिव गिरीश देवांगन, उपाध्यक्ष शकील अशरफ, राजीव नायडू, रविंद्र रामटेके, धीरज कन्नौजे, निलेश देवांगन सहित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.डीडी नीमा, सभी विभागों के विभागप्रमुख, प्राध्यापकगण, लैब सहायकों, कर्मचारीगण एवं छात्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आरंभ में विश्वकर्मा की पूजा, आरती हवन आदि के साथ हुआ। इस अवसर पर सचिव गिरीश देवांगन समस्त प्रबंधकों की ओर से छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि ब्रह्मïात्मल वास्तुदेव के पुत्र विश्वकर्मा की जयंती कन्या संक्रांति के दिन 17 सितंबर को मनाई जाती है। भगवान विश्वकर्मा ने ही सर्वप्रथम स्वर्गलोक की रचना की थी, लंका एवं द्वारिका जैसे अनेक पुरियों का निर्माण देवलोकों के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा द्वारा ही हुआ है। प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा शिल्पी थे, उनका संबंध नवनिर्माण करने से था। इस अवसर पर सभी छात्रों ने संकल्प लिया कि हम अपने जीवनकाल में पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे, समाज में रहकर अपने दायित्वों को पूर्ण ईमानदारी से निभाएंगे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। सभी विद्यार्थियों को खिचड़ी प्रसादी वितरित की गई।
डीपीएस में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
डीपीएसराजनांदगांव में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनायी गयी। प्राचार्य डॉ. पीआर वासुदेव राव के साथ निदेशक रामदेव राठी, सुनील गोलछा, विकास जोशी एवं टाऊं सपोर्ट प्रभारी कमलेश तिवारी ने देवताओं के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा का विधि विधान से पूजन किया। अपने उद्बोधन में कोषाध्यक्ष रामदेव राठी ने विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाओं के साथ कहा की, मनुष्य की परिकल्पनाओं का मुर्त रूप शिल्पकार ही प्रदान करते है।
सीआईटी कॉलेज में किया गया आयोजन।
मेकेनिक संघ ने विश्वकर्मा जयंती इमाम चौक में मनाई।