पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रावास अधीक्षिका पर लगाया वसूली का आरोप

छात्रावास अधीक्षिका पर लगाया वसूली का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोंगरगांवकन्या छात्रावास में अधीक्षिका की मनमानी और रुपए वसूली का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत बुधवार को छात्राओं ने अधिकारियों से की। वहीं यह बात जिला पंचायत की सामान्य सभा में उछली। इसके बाद मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है।

बुधवार को सामान्य सभा की बैठक शुरू हुई। इससे पहले की डोंगरगांव छात्रावास की दर्जनभर से अधिक छात्राएं वहां पहुंची और जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो ंको अपनी पीड़ा बताई और ज्ञापन सौंपा। अधीक्षिका सरोज कोरे हरेक छात्रों से गद्दों के नाम पर 650 रुपए लिए हैं, जबकि छात्रावास में पहले से ही गद्दे हैं। उन्हें सुबह का नाश्ता नहीं दिया जाता, भोजन में दोपहर 3 बजे परोसा जाता है। कई बार अधीक्षिका कोरे भोजन के दौरान पहुंच जाती है। वे प्रताडि़त हो रहे हैं।

गणपति विसर्जन में नचाने का मामला

यहभी बताया जा रहा है कि छात्राओं पर दबाव बनाकर गणेश विसर्जन कराने ले जाया जाएगा। इसमें ब्वायज हॉस्टल के छात्र भी शामिल थे। इसकी भी शिकायत छात्राओं ने मौखिक रूप से की है। इसकी भी जांच की जाएगी। वहीं विसर्जन में छात्राओं को नचाने की बात भी कही गई है।

हॉस्टल से निकालने की धमकी

छात्राओंने बताया कि पेयजल टंकी भी साफ नहीं है, छात्रावास में स्वीपर में सप्ताह में एक बार आता है। इसके अलावा रोजाना की दिनचर्या को लेकर उनसे रुपयों की मांग की जाती है। इस रवैए से वे काफी परेशान हो गई है। इस बारे में जब अधीक्षिका से बात की जाती है तो वे हॉस्टल से निकाल देने की धमकी देती है।

जिला पंचायत सीईओ से मिलकर लगाई न्याय की गुहार

अधीक्षक से परेशान कलेक्टोेरेट परिसर में मौजूद छात्राओं ने सुनाया अपना दुखड़ा।