जेवरात के साथ आरोपी पकड़ाए
क्राइमब्रांच की टीम ने पारधी गिरोह के दो सदस्यों को चोरी के मामले में गिरप्तार किया है। आरोपियों के पास से 60 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किया गया है। आरोपियों पर पहले भी हुई चोरियों के मामले में दर्ज है।
धनगांव में रहने वाले सत्यनारायण ठाकुर ने लालबाग थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 सितंबर की रात उसके घर में चोरी हो गई। पुलिस को प्रमोद पर शका हुआ, क्योंकि उसे वारदात के दिन आसपास के लोगों ने देखा था।
इस पर उसे हिरायत में लेकर पूछताछ की। इसमें कैलाश नगर निवासी प्रमोद पारधी और मुढ़ीपार में रहने वाले फागू पारधी को भी गिरफ्तार किया। उन्होंने धनगांव में चोरी करने की वारदात को करना कबूल किया। उनके पास से दो सोने की अंगूठी, दो टाप्स, पायल, ऐठी और साइकिल बरामद की गई है।
हुई गिरफ्तारी
होंगे कई खुलासे
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, क्योंकि पहले भी इन पर मामले दर्ज है। इसलिए उम्मीद है कि पूछताछ में दूसरे वारदातों के बारे में भी पता चल सकता है। वहीं चोरी का सामान खरीदने वालोंं पर भी सख्ती बरतने की तैयारी की जा रही है।