- Hindi News
- तुलसीपुर में क्रिकेट सटोरिया गिरफ्तार, 25 हजार रुपए जब्त
तुलसीपुर में क्रिकेट सटोरिया गिरफ्तार, 25 हजार रुपए जब्त
चैम्पियंसलीग क्रिकेट मैच में सट्टा खेलाते व्यक्ति को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 25 हजार नगद और 6 लाख रुपए की सट्टा पट्टी बरामद की गई है। वहीं उसके खिलाफ 4क जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
मंगलवार को पुलिस की टीम ने तुलसीपुर स्थित शेर पंजाब गली में दबिश दी। यहां राजेश पिता सीताराम भट्ट मैच पर लोगों से दांव लगवा रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और टीवी, रिमोट, पेन रकम बरामद की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पहले भी आरोपी सतीश को टी20 टूर्नामेंट के दौरान पकड़ा गया था। शहर में क्रिकेट सट्टे का कारोबार जोरों से चल रहा है, वहीं पिछले दिनों हुए आईपीएल क्रिकेट के दौरान भी पुलिस ने गिनती की कार्रवाई कर औपचारिकता निभाई। वहीं अब तक यह सामने नहीं पाया है कि इन गिरफ्तार सटोरियों के तार किनसे जुड़े हुए हैं, उन पर कार्रवाई भी नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी राजेश से पूछताछ की जा रही है, इसमें पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिलने की बात सामने रही है। सूत्रों की मानें तो शहर में क्रिकेट सट्टे का कारोबार करने वाले लोगों के तार नागपुर, रायपुर और खरियार रोड से जुड़े हुए हैं। इन्हीं शहरों में इन सौदों की कटिंग होती है।
^सूचनाओं के आधार पर क्रिकेट सटोरियों पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के पास से २५ हार रुपए जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शशिमोहनसिंह, एएसपी
रोजाना लाखों रुपए का लग रहा दांव
चैम्पियन लीग और आईपीएल में जमकर क्रिकेट सट्टा चलता है। वर्तमान में भी रोजाना लाखों रुपए का सट्टा क्रिकेट मैचों में लगने की खबरें रही है। वहीं कई बड़े खाईवाल दूसरे शहरों में जाकर इस काम को कर रहे हैं।