- Hindi News
- प्रवेशद्वार नहीं बना तो समाज द्वारा किया जाएगा प्रदर्शन
प्रवेशद्वार नहीं बना तो समाज द्वारा किया जाएगा प्रदर्शन
विगतदिनों बौद्ध समाज की बैठक की गई। अध्यक्षता नगर बौद्ध कल्याण समिति के अध्यक्ष देवजी रामटेके ने की एवं विनोद श्रीरंगे मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि निगम प्रशासन द्वारा 10 दिनों के अंदर अंबेडकर चाैक के पास बनने वाले प्रवेश द्वार का निर्माण शुरू नहीं किया गया तो प्रशासन के खिलाफ आंदोलन होगा।
समाज को किया गुमराह
श्रीरंगे ने बताया कि लगभग आठ माह से समाज को निगम प्रशासन गुमराह कर रहें है। भूमिपूजन होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। निगम की लेटलतीफी के कारण समाज के लोगों में काफी आक्रोश है। इस तरह की लापरवाही की निंदा समाज करती है। उक्त बैठक में वरिष्ठ बौद्ध उपासक, सदस्य, नगर युवा बौद्ध समाज के पदाधिकारीगण शामिल थे। डॉ.केएल टांडेकर,बीएल मेश्राम, सुकालू घरडे, बाजीराव शेंडे, अमृतलाल मेश्राम, गौतुजी घरडे, हरिशंकर मेश्राम, गणेश रामटेके, विजय रंगारी, लक्ष्मण भिमटे,सेवक मेश्राम, देवा मेश्राम, किशाेर वासनिक, राजकुमार नागदेव सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।