- Hindi News
- काव्य पढ़कर छात्राओं को बताया हिंदी का महत्व
काव्य पढ़कर छात्राओं को बताया हिंदी का महत्व
राजनांदगांव| लायंसक्लब सिटी द्वारा विगत दिनों महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक शाला में हिंदी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत में लायन अध्यक्ष रुपचंद भीमनानी ने हिंदी काव्य पढ़न कर हिंदी के महत्व की जानकारी दी। इसके साथ लायंस टॉपटेन का प्राचार्य ममता गुप्ता, लायनेस अध्यक्ष सुनीता कोठारी, सचिव तरनदीप सिंह अरोरा, लायनेस सचिव ताहिरा अली, लायन नियमत हुददा की उपस्थित में हुआ। स्कूल विगत वर्ष 15 टॉपर छात्राओं को मेडल, स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर मंजु, श्रेया ताम्रकार, वर्षा सिन्हा, नौरीन सुलतान, भानेश्वरी साहू, स्वालेहा फातीमा, पायल देवांगन, निकिता यादव, गीताजंली साहू, उमा पराते, कुलेश्वरी वर्मा, सिमरन, योगीता साव, निधी मेहर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लायन राजेश नागवानी, सुदामा मोटलानी, सुरेश शर्मा, अजय लोहिया, अशोक पवार, निर्मला पसारी, नियमत हुददा, सुनीता लोहिया, शाला परिवार सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे। यह जानकारी तरनदीप सिंह अरोरा ने दी।