- Hindi News
- कॉलेज की गोष्ठी में बताया गया ओजोन परत का महत्व
कॉलेज की गोष्ठी में बताया गया ओजोन परत का महत्व
राजनांदगांव| शासकीयशिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय में विगत दिनों राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य डा. सुमन सिंह बघेल की अध्यक्षता में विश्व ओजोन संरक्षण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रो. एसआर कन्नौजे ने कहा कि ऑक्सीजन के तीन परमाणु से निर्मित ओजोन पृथ्वी से 15 किलो की दूरी पर स्थित पृथ्वी की रक्षा कवज है जो सूर्य से आनेवाली हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों को रोकने में सहायक होती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस ओजोन परत अंटार्कटिका महाद्वीप के उपर मानव निर्मित गैसों के कारण छेद हो गया है जो िचंता का विषय है। प्राचार्य डा. सुमन सिंह बघेल ने कहा कि ओजोन परत के क्षरण का प्रमुख कारण क्लोरोफ्लोरो कार्बन हैलोन्स गैसें सूर्य की हानिकारक किरणें त्वचा कैंसर जैस रोगों को जन्म दे रहा है। इस अवसर पर छात्र रंजीत साहू, लोकनाथ निषाद, राजेश साहू, रैनी बख्शी, गुलशन साहू, लविका सारड़ा, रक्षा बघेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।