पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैदान गीला हुआ तो मजबूरी में पेनाल्टी स्ट्रोक से फैसला

मैदान गीला हुआ तो मजबूरी में पेनाल्टी स्ट्रोक से फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यस्तरीय खेल स्पर्धा में पहले से आखिरी दिन तक हॉकी खिलाड़ियों को मैदान के लिए जूझना पड़ा। नतीजा यह रहा िक स्टेट स्कूल का मैदान बारिश में खराब हो गया। एस्ट्रोटर्फ होने के बाद भी खेलने के लिए नहीं िमला। इस कारण आयोजन समिति को मजबूरी में बालक-बालिका वर्ग के दो सेमीफाइनल और फाइनल मैचों को पेनाल्टी स्ट्रोक से कराना पड़ा। इस तरह कुल मिलाकर एस्ट्रोटर्फ का कोई फायदा हॉकी िखलाड़ियों को नहीं मिल पाया।

मेजबान राजनांदगांव ने 8 खेलों में से अधिकांश खेलों में विजेता उपविजेता का खिताब जीत कर 69 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। सर्वश्रेष्ठ अनुशासन के लिए जशपुर को पुरस्कृत किया गया। स्पर्धा का पुरस्कार वितरण राज्य बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद पारख के मुख्य आतिथ्य, नगर निगम के महापौर नरेश डाकलिया की अध्यक्षता में रमेश पटेल समाजसेवी के विशिष्ठ आतिथ्य एसआर कर्ष सहायक संचालक क्रीडा जिला शिक्षा अधिकारी बीएल कुर्रे की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

4 दिनों तक चली राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पारख ने कहा कि राजनांदगांव का यह आयोजन आप लोगों के लिए लाभकारी के साथ ही आगे बढऩे के लिए प्रेरक बने। खिलाड़ियों को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि वह एक खिलाड़ी है। समारोह के अध्यक्ष महापौर डाकलिया ने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद स्पर्धा का सफल संचालन हुआ। खिलाड़ियोंको अनुशासन में रहकर कड़ी मेहनत के साथ ही अपने कोच का आदर करना चाहिए। खिलाड़ी जिंदगी में कभी हताश नहीं होता। हार जीत को हमेशा एक समान लेता है।