पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजनांदगांव| कलेक्टरअशोक अग्रवाल ने विकासखंड मुख्यालय डोंगरगांव में डीसीबी बैंक

राजनांदगांव| कलेक्टरअशोक अग्रवाल ने विकासखंड मुख्यालय डोंगरगांव में डीसीबी बैंक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| कलेक्टरअशोक अग्रवाल ने विकासखंड मुख्यालय डोंगरगांव में डीसीबी बैंक द्वारा आयोजित पंचायत सम्मेलन तथा ग्राहक महोत्सव एवं लोन मेला का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने विभिन्न संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम स्थल में श्रीराम फर्टीलाईजर, वर्धमान कामर्शीयल आदि के अलावा गोल्ड लोन, कृषि लोन, फिक्स डिपॉजिट, टेक्टर लोन, गृह लोन, सेविंग अकाउंट, वाहन लोन, करंट एकाउंट, प्रधानमंत्री जनधन योजना से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे। डीसीबी बैंक के अधिकारियों ने बताया कि डीसीबी बैंक के द्वारा अब ग्राहकों को सभी प्रकार के वाहनों एवं लोन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

पंचायत सम्मेलन का उद्‌्घाटन