दुर्गा मंदिर में नवरात्र की तैयारियां
राजनांदगांव| लालबागस्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर है। समिति के पदाधिकारियों द्वारा इसकी जोर शोर से तैयारी की जा रही है। मंदिर समिति के अर्जुन मंगवानी ने बताया कि इस दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक अनुष्ठानिक आयोजन किए जाएंगे। गत वर्ष 481 ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए थे। इस वर्ष लगभग 500 ज्योति कलश प्रज्जवलित किए जा रहे हैं। महिला कार्यकर्ता दया तेजवानी, रजनी अंदानी, पूनम ललवानी, महक चेनानी, युवा मंडल के संजय राजवानी, दीपक आहूजा विक्की कटियारा, प्रकाश आहूजा, अनिल बेजवानी, अमित चेनानी द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे से श्रीमद देवी भागवत कथा ज्योति कलश स्थापना का आयोजन किया जाएगा। 29 सितंबर की शाम छह बजे पंचमी को माता का श्रृंगार पूजन, माता सजाओ प्रतियोगिता दो अक्टूबर को हवन पूजन का आयोजन होगा। शाम को देवी भागवत पाठ के साथ कन्या भोज होगा।