पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल के लिए बनाई जाएगी सड़क

स्कूल के लिए बनाई जाएगी सड़क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| कलेक्टरअशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को डोंगरगढ़ के जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रबंध समिति की बैैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने बधियाटोला से नवोदय विद्यालय तक 400 मीटर सीसी रोड निर्माण के लिए कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कंप्यूटर लैब बनाने के प्रस्ताव पर भी सहमति जताई। इस दौरान प्राचार्य नवोदय विद्यालय ने बताया कि अभिभावकों के लिए वेटिंग हाल के रूप में प्रयुक्त करने विश्राम गृह का निर्माण पूरा हो चुका है। पिछले मीटिंग के निर्देशों के पालन में एक हजार पौधे विद्यालय द्वारा लगाए गए हैं। कलेक्टर ने अभिभावकों की सुविधा के लिए शेड निर्माण करने कहा। बैठक में नवोदय विद्यालय की आंतरिक सड़कों का मरम्मत, विद्युत मरम्मत एवं सीनियर बालक छात्रावास के शौचालय में टाईल्स लगाने का प्रस्ताव नवोदय विद्यालय समिति को भेजने कहा।