पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाई मिथाइल एमीन साल्ट बेचने पर प्रतिबंध

डाई मिथाइल एमीन साल्ट बेचने पर प्रतिबंध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कवर्धा|कृषि उपसंचालकने कीटनाशी 2,4-डी डाई मिथाइल एमीन साल्ट 58 प्रतिशत एसएल कीटनाशी को अमानक पाए जाने पर विक्रय प्रतिबंधित कर दिया है। कृषि उपसंचालक अश्वनी बंजारा ने बताया कि कीटनाशी औषधिक गुण नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सिद्धिविनायक एजेंसी के विक्रय स्थल से 2,4-डी डाई मिथाइल एमीन साल्ट 58 प्रतिशत एसएल कीटनाशी का नमूना राज्य कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला राजनांदगांव में विश्लेषण के लिए भेजा गया। प्रयोगशाला से प्राप्त विश्लेषण परिणाम अनुसार डाई मिथाइल एमीन साल्ट में 45.63 प्रतिशत ही सक्रिय तत्व पाया गया है, जो कि मानक स्तर से काफी कम है। प्रयोग शाला द्वारा अमानक घोषित किया गया है।