पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाताल भैरवी मंदिर में नवरात्र उत्सव की तैयारी शुरू

पाताल भैरवी मंदिर में नवरात्र उत्सव की तैयारी शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाताल भैरवी मंदिर में नवरात्र उत्सव की तैयारी शुरू

राजनांदगांव| बर्फानीसेवाश्रम समिति द्वारा संचालित गर्भगृह में विराजमान मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दश महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ में शारदीय क्वांर नवरात्र 25 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। इसके लिए माता के दरबार को सजाया जा रहा है। इस अवसर पर अनुष्ठान, हवन के अलावा अन्य धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। वहीं देश विदेश के श्रद्धालु मनोकामना ज्योतिकलश प्रज्ज्वलित करेंगे। संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि एकम को मंत्रोच्चार के साथ गौरी गणेश स्थापना नवग्रह पूजन के साथ आविभाज्य मुहूर्त में माई ज्योत प्रज्ज्वलन के साथ क्वांर नवरात्र पर्व प्रारंभ होगा।