45 पौवा शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
45 पौवा शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव|अवैध शराबविक्रेताओं के विरुद्ध धर-पकड़ अभियान में आबकारी उप निरीक्षक वृश्र खैरागढ़ द्वारा ग्राम डुमरडीह थाना छुईखदान में छापामार कार्रवाई की गई। इसमें डुमरडीह के मनोज चंद्रवंशी से साढ़े तीन-साढ़े तीन लीटर दो प्लास्टिक के जरीकेन में भरा हाथ भट्ठी शराब एवं 40 किलो महुआ लाहन मिट्टी के घड़ों में जमीन में गाड़कर रखा था, उसे जप्त किया गया। इसी प्रकार 11 सितंबर को आबकारी उप निरीक्षक वृश्र डोंगरगढ़ द्वारा ग्राम कुर्रूभाठा में छापामार कार्रवाई की गई।