- Hindi News
- अंग्रेजी विभाग में हुआ परिषद का उद्घाटन
अंग्रेजी विभाग में हुआ परिषद का उद्घाटन
शासकीयदिग्विजय स्वशासी महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में श्लिट्रेटी पीजी एसोसिएशन का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह, प्राध्यापकगण तथा एमए अंग्रेजी के छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे। इस अवसर पर विशेष वक्ता के रूप में डॉ.चन्द्र शेखर शर्मा, प्राध्यापक अंग्रेजी सीएसआईटी भिलाई विशेष रूप से आमंत्रित थे।
डॉ. नीलू श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष के द्वारा प्राचार्य तथा विशेष वक्ता डॉ.चन्द्रशेखर शर्मा का स्वागत किया गया तथा व्याख्यान के शीर्षक पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य डॉ.आर.एन.सिंह ने छात्र-छात्राओं से अंग्रेजी साहित्य के अध्ययन के साथ अंग्रेजी भाषा पर पकड़ बनाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने जीवन में उच्च उद्देश्य की प्राप्ति पर बल दिया तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही उन्होंने स्नातकोत्तर परिषद के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा भी की। तत्पश्चात् डॉ.चन्द्रशेखर शर्मा ने श्लिट्रेटी मूवमेन्टस ऑफ इंग्लिश लिट्रेचरश् पर अत्यन्त वृहद रूप में अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने साहित्य के अत्यन्त महत्वपूर्ण आंदोलनों तथा युगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। छात्र-छात्राऐं इस व्याख्यान से अत्यंत लाभान्वित तथा प्रभावित हुये। आभार प्रदर्शन एमए पूर्व की छात्रा नेहा ने किया।