- Hindi News
- नि:शुल्क कोचिंग के लिए 18 तक मंगाए गए आवेदन
नि:शुल्क कोचिंग के लिए 18 तक मंगाए गए आवेदन
राजनांदगांव|अखिल भारतीयस्तर के इंजीनियरिंग कॉलेज तथा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को शासन द्वारा रायपुर, बिलासपुर एवं दुर्ग में स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट में नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके साथ ही उनके रहने, खाने एवं पठन सामग्री नि:शुल्क दी जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी इसके लिए आवेदन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय राजनांदगांव में 18 सितम्बर तक प्रस्तुत कर सकते हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि नि:शुल्क कोचिंग के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं में विज्ञान विषय के साथ 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। विद्यार्थी के पालक आयकरदाता के श्रेणी में नहीं होना चाहिए, छात्र एवं उनकी पालक को योजना का लाभ लेने के संबंध में सहमति पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।