पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध खनिज परिवहन, 11 वाहन पकड़े गए

अवैध खनिज परिवहन, 11 वाहन पकड़े गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेतऔर खनिज संसाधनों का अवैध खनन और परिवहन करने के मामले में विभागीय अमले ने कार्रवाई कर ११ वाहनों को जब्त किया है। पिछले दिनों डोंगरगांव में भी अधिकारियों ने रेत से भरी गाडिय़ों को पकड़ा और उन पर प्रकरण बनाया था।

मिली जानकारी के अनुसार इन वाहनों में गौण खनिज चूनापत्थर (गिट्टी) के 4 वाहन, मुरूम के 2 एवं ईट के 2, रेत के 3 तथा 1 साधारण पत्थर शामिल हैं। सभी वाहन थाना सोमनी, खैरागढ़, लालबाग एवं डोंगरगढ़ में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। इसके अलावा रेत के अवैध भंडारण के 2 प्रकरणों में कुल 150 ट्रक रेत ग्राम सोमनी में मुकेश चंद्राकर एवं मनीष पटेल से जब्त कर अवैध भंडारण का प्रकरण तैयार कर संबंधितों को नोटिस जारी किया गया है। अवैध परिवहन एवं भंडारण के सभी वाहनों में प्रकरण न्यायालय अपर कलेक्टर राजनांदगांव में प्रस्तुत का अर्थदण्ड वसूल किया जाएगा।

चूना पत्थर की रायल्टी दर में किया संशोधन

भारतसरकार के खान मंत्रालय द्वारा एक सितम्बर 2014 को खनिज-चूना पत्थर की रायल्टी दरों में संशोधन किया गया है। एक सितम्बर 2014 से चूना पत्थर की रायल्टी 63 रुपए से बढ़ा कर 80 रुपए प्रति टन किया गया है। खनिज कार्यालय द्वारा लोकनिर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल संसाधन, नगरीय निकायों को सूचित किया गया है कि एक सितम्बर 2014 से परिवहन किए जा रहे चूनापत्थर (गिट्टी) पर 80 रुपए के दर से रायल्टी देय होगा। जिले में लगभग 108 खदानें संचालित हैं।