- Hindi News
- भक्तों के लिए पंडालों में होगी बेहतर व्यवस्था
भक्तों के लिए पंडालों में होगी बेहतर व्यवस्था
नवरात्रिपर्व की शुरुआत 25 सितंबर से हो रही है। पदायात्री मार्गो पर लगने वाले सेवा पंडालों की व्यवस्था को लेकर सोमवार को कलेक्टोरेट में बैठक हुई। इसमें विधायक सरोजनी बंजारे, कलेक्टर अशोक अग्रवाल मौजूद रहे।
बैठक में विधायक बंजारे ने नवरात्रि के दौरान सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल आदि की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने पदयात्री मार्ग की मरम्मत पर ध्यान देने कहा ताकि पदयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा हो। नवरात्रि मेले के दौरान उन्होंने डोंगरगढ़ में पुलिस की गश्त बढ़ाने एवं असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने कहा। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है, इसलिए सेवा पंडालों में व्यवस्थाएं और बेहतर करने की जरूरत है। मोतीपुर से लेकर अछोली तक पदयात्री मार्ग की मरम्मत के साथ ही डोगरगढ़ पहुचने वाले अन्य मार्गो की मरम्मत का काम तेजी से पूरा कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं। डोंगरगढ़ में छीरपानी के पास शेड निर्माण का कार्य नवरात्रि से पहले पूरा हो जाएगा।
नवरात्र की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक बैठक ली गई।
प्रशासनिक तैयारी शुरू
कलेक्टरने कहा कि पंडालों में पदयात्री सेवा का कार्य मन से किया जाए ताकि पदयात्रियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई हो। कलेक्टर ने कहा कि डोंगरगढ़ मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां चल रही है। डोंगरगढ़ पहुंच मार्गों की आवश्यक मरम्मत के साथ ही प्रकाश, पेयजल एवं सुरक्षा का प्रबंध किया जाएगा। नगर निगम तथा डोंगरगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में वहां की नगर पालिका द्वारा मेले के दौरान साफ-सफाई, पेयजल की आपूर्ति एवं प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।