बाढ़ पीडि़तों को पेंशनर ने दिए 10 हजार
राजनांदगांव| कौरिनभांठानिवासी 81 वर्षीय वयोवृद्ध पेंशनर वेणीमाधव हरिहार्नव ने जम्मू कश्मीर बाढ़ आपदा प्रभावितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 10 हजार 100 रूपए का दान दिया है। हरिहार्नव ने सोमवार को कलेक्टर अशोक अग्रवाल से मुलाकात कर पीएम राहत कोष में जमा कराने नगद धनराशि एवं पीएम के नाम पत्र भी सौंपा।