शिक्षाकर्मियों ने सीएम को बताई पीड़ा
जिलाशिक्षाकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष गोपी वर्मा के सतत प्रयासों सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव के सहयोग से 12 सितंबर को जिलाध्यक्ष वर्मा तथा प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के समस्त जिलों से आए पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से भेंटकर विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता के साथ रखा। इस अवसर पर प्रांत से मनोज सनाइय, सुनील प्रधान, बसंत चतुर्वेदी, विनोद गुप्ता, राजनांदगांव से शरद शुक्ला, मनीष पशीने, श्रीकेश सिंह, कृष्णा यादव, अजय वैष्णव, रोहित रामटेके, कवर्धा से रमेश चंद्रवंशी सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। निवास में मुलाकात करते हुये सीएम डॉ. सिंह को बताया कि 8 वर्ष सेवाअवधि कम करने, समयमान क्रमोनत वेतनमान, सीपीएफ कटौती, प्रत्येक माह वेतन भुगतान, एचआर मेडिकल भत्ता पदोन्नति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। राजनांदगांव जिले के स्थानीय समस्याओं को अवगत कराते हुये गोपी वर्मा, शरद शुक्ला, मनीष पशीने ने बताया कि वर्ष 2007 से शिक्षाकर्मी वर्ग-3 से वर्ग-2 में पदोन्नति हो पाना, आबंटन पश्चात समय पर वेतन भुगतान होना, शिक्षाकर्मी वर्ग-2 से वर्ग 1 में पदोन्नति में 50 प्रतिशत अनुपात का पालन हो पाना, कला भाषा के शिक्षकों को पदोन्नति लाभ मिल पाना जैसे मुद्दों पर ध्यान आकर्षण कराया। जिस पर डॉ. सिंह ने सभी विषयों को गंभीरता से लिया।
मुख्यमंत्री से मिलकर शिक्षाकर्मियों ने रखी अपनी बात।