- Hindi News
- सालभर में ही सड़क पर हो गए गड्ढे, डाले जा रहे मुरुम
सालभर में ही सड़क पर हो गए गड्ढे, डाले जा रहे मुरुम
करोड़ोंकी लागत से बने राजनांदगांव कवर्धा मार्ग अब गड्ढों में तब्दील होते जा रहा है। पिछले साल मुख्यमंत्री विकास यात्रा के दौरान पांच साल पूर्ण होने पर इस मार्ग का संधारण स्थानीय ठेकेदार ने किया था। किंतु ठेकेदार द्वारा रोड निर्माण के समय गुणवत्ताहीन कार्य करने के कारण कुछ ही महीनों में रोड में अब गड्ढे नजर आने लगे हैं। इस मार्ग पर ट्रक बस सहित आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में आवागमन करते है।
सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने से सफर करने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। ग्राम सलिहा, चंदैनी, नवागांव एवं महराजपुर के बीच सड़कों की स्थिति बदतर हो गई है। बारिश के चलतेे असहाय लोक निर्माण विभाग ने कुछ नहीं किया। सितंबर माह में मौसम साफ होते ही इन गड्ढों पर लाल मुरुम डालने का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते रोड और भी खराब होने लगी है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के उप अभियंता वीके अखंड का कहना है कि इस मार्ग से बड़े विभागीय अधिकारी आने वाले हैं। जिसके चलते रोड में हुए गड्ढों में मुरुम डाला जा रहा है। जैसे ही डामर प्लांट शुरु होगा, विभाग द्वारा इस मार्ग पर डामरीकरण किया जाएगा।
कवर्धा राजनांदगांव मार्ग के गड्ढे पर डाला जा रहा मुरुम।