पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीना बाजार की नीलामी दर गिरी

मीना बाजार की नीलामी दर गिरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका परिषद् डोंगरगढ़ में इस बार मीना बाजार मैदान की नीलामी की दर काफी कम हुई। गत चैत्र नवरात्रि पर्व में सबसे अधिक दर पर इसका ठेका दिया गया था। प्रतिवर्ष दोनों नवरात्र मेले में नगर पालिका डोंगरगढ़ द्वारा नगर पालिका टूरिस्ट लॉज स्थित वाहन पार्किंग स्थल में पार्किंग व्यवस्था तथा मेला परिसर में मीना बाजार प्रदर्शन किए जाने के लिए ठेका दिया जाता है।

मीना बाजार के ठेके के लिए डोंगरगढ़ के राजकुमार सेन, असलम खान, कोरबा के मोहम्मद मकसूद तथा राजनांदगांव के बशारत खान ने आवेदन किया था। इसमें डोंगरगढ़ के राजकुमार सेन द्वारा अमानत राशि (एफडीआर) जमा नहीं किया गया था जिस कारण उसका आवेदन निरस्त कर दिया गया। इसी प्रकार असलम खान ने 53 हजार 550, मकसूद ने 54 हजार 783 तथा बशारत खान ने सबसे अधिक 55 हजार 501 रुपए दिया। अधिकारियों द्वारा बशारत खान को 55 हजार 501 रुपए में मीना बाजार का ठेका दे दिया गया। चैत्र नवरात्रि पर्व में अब तक का सबसे अधिक दर तीन लाख 72 हजार रुपए में ठेका दिया गया था। जिससे इस बार के नवरात्रि में इससे अधिक दर में जाने का अनुमान था किंतु इसका उल्टा हुआ। चैत्र नवरात्रि पर्व से अधिक क्वांर नवरात्रि में सबसे अधिक दर्शनार्थी मांई के दर्शन करने आते है। इससे भीड़ अधिक मीना बाजार में रौनक सबसे अधिक रहती है।

रिश्तेदारों के आवेदन

बशारत खान ने अपने ही परिवार के अलग-अलग लोगों के नाम से आवेदन कर ठेका अपने ही कब्जे में कर लिया। बशारत खान के अलावा डोंंगरगढ़ के असलम खान ने कोरबा के मोहम्मद मकसूद के नाम से आवेदन किया गया जिसमें असलम और मकसूद बशारत के ही रिश्तेदार हैं। इसमें पूरी तरह प्लान के तहत प्रक्रिया हुई। वाहन पार्किंग का ठेका इससे अधिक एक लाख १३ हजार ५०० रुपए में दिया गया।