झिंझारी में कबड्डी प्रतियोगिता हुई
झिंझारीमें यंग अवतार क्लब एवं ग्रामवासियों के सहयोग से पिछले 38 वर्षों से प्रतिवर्ष कबड्डी का अयोजन किया जारहा है। विगत दिनों इस प्रतियोगिता शुभारंभ भारतीय जनता पर्टी के जिलाध्यक्ष भरत वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अपने उद्बोधन में श्री वर्मा ने खिलाडिय़ों से कहा कि खेल मनुष्य के जीवन में अति आवश्यक है। खेल के माध्यम से स्वस्थ्य तन एवं मन का निर्माण होता है।
यह ग्रामीण परिवेश का खेल कबड्डी आज अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने लगा है। खेल के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका यही मैदान प्रदान करता है। उन्होंने इस आयोजन के लिये समस्त ग्रामवासी एवं आयोजन समीति को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर खेदू राम साहू पूर्व विधायक, सुरेश भिमनानी, तिलकराम राम साहू ने भी इस आयोजन को संबोधित किया। इस दौरान रघुवीर वाधवा अरूण शुक्ला, रामाधार ओझा, हिंसा राम मंडावी, मोरध्वज साहू, मानू राम साहू, कौशल साहू, रामसाय, बुधूराम, हिरेन्द्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
स्पर्धा में आए खिलाड़ियों से मिलते अतिथि।