- Hindi News
- बूढ़ा सागर ने कहा मत पिलाओ गंदें नाली का पानी: अग्रहरी
बूढ़ा सागर ने कहा-मत पिलाओ गंदें नाली का पानी: अग्रहरी
राजनांदगांव|बूढ़ा सागरबचाओ अभियान संघर्ष समिति के अध्यक्ष मोहन अग्रहरी ने जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि बूढ़ा सागर में सौंदर्यीयकरण का कार्य परिलक्षित तो होता है, परन्तु बावजूद इसके छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मंशानुरूप कार्य की तस्वीर जब हम देखते हैं तो उसमें आधे शहर की गंदी नालियों का पानी एंव लोकनिर्माण विभाग की उद्दंडता का दृश्य हमें देखने मिलता है, बूढ़ा सागर असहाय होकर के गंदी नाली का पानी अपने कंठ में उतार रहा है। अग्रहरी ने आगे कहा कि बूढ़ा सागर में गंदी पानी की निकासी के लिए फिल्टर प्लांट के वर्क आर्र्डर निकल चुके हैं.....बावजूद इसके कार्य प्रारम्भ नहीं होना समझ से परे है। इस संबन्ध में वरिष्ट अभियंता दीपक जोशी जी से चर्चा हुई। उन्होंने अफसरों से तालाब को बचाने निवेदन किया।