पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वर नवैदम द्वारा एक शाम संगीत के नाम की प्रस्तुति कल

स्वर नवैदम द्वारा एक शाम संगीत के नाम की प्रस्तुति कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| स्वरनवैदम सांस्कृतिक संस्था द्वारा एक शाम संगीत के नाम कार्यक्रम 20 सितम्बर शनिवार को शाम 7.30 बजे माहेश्वरी भवन, रामाधीन मार्ग में आयोजित किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि जनरैल सिंह भाटिया अध्यक्षता राजा भोजवानी करेंगे। विशेष रुप से नीलू शर्मा पवन मेश्राम भी उपस्थित होंगेे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत शास्त्रीय संगीत के अलावा सुगम संगीत की भी प्रस्तुति दी जायेगी जिसमें पं. भीम सेन जोशी के गीत मशहूर संगीतकार आर.डी. बर्मन स्व. शम्मी कपूर पर चित्रित गीतों की प्रस्तुति मुख्य रूप से श्रद्धांजलि स्वरूप की जाएगी। गज़ल गायक अमिताभ गुप्ता, वंदना सिन्हा, मनीष ठक्कर, स्वप्निल शाह, जयश्री तथा अन्य कलाकारों में प्रशांत सिन्हा, अर्पणा, बलवंत, राकेश, पिन्टु, भागीरथी, विकास, प्रथम, चंचल, ममता, अर्चना बघेल, रवि सोहिल रंगारी आदि रहीं।