पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिग्विजय कॉलेज में छात्र संघ पदाधिकारियों की शपथ आज

दिग्विजय कॉलेज में छात्र संघ पदाधिकारियों की शपथ आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| दिग्विजयस्नातकोत्तर महाविद्यालय का छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह 19 सितम्बर को प्रातः 11 बजे आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद अभिषेक सिंह होंगे। अध्यक्षता बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद पारख करेंगे। जन भागीदारी समिति की अध्यक्ष एवं डोंगरगढ़ विधायक सरोजनी बंजारे और प्राचार्य डॉ.आरएन सिंह ने बताया कि समारोह के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भरत वर्मा, संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल और समाजसेवी टिकेश्वर जैन होंगे। कार्यक्रम में मौज़ूदा शिक्षण सत्र के छात्र संघ के पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के साथ-साथ अतिथियों द्वारा उनके कार्यों और दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन की प्रेरणा दी जायेगी। डॉ.सिंह ने यह भी बताया कि शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व सृजन संवाद प्रबंध समिति की बैठक संपन्न होगी।