- Hindi News
- सटोरियों की धरपकड़, 41 हजार रुपए की जब्ती बनाई
सटोरियों की धरपकड़, 41 हजार रुपए की जब्ती बनाई
राजनांदगांव| मुखबीरकी सूचना पर पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन आरोपियों को रंगे हाथ सट्टा-पट्टी एवं रकम के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली। डोंगरगांव क्षेत्र में सट्टा लिखे जाने की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देशन मे क्राईम ब्रांच की टीम को रेड कार्रवाई के लिए भेजा गया। ग्राम कोनारी थाना डोंगरगांव में किराने की दुकान में सट्टा लिखते दौलत राम सिन्हा पिता कीर्तन सिन्हा के पास से 11 हजार 974, सिनेमा लाइन स्थित किराने की दुकान में सट्टा लिखते हरि शर्मा पिता तोरण प्रसाद के पास 12 हजार 320 रुपए जप्त किया। तीसरी कार्रवाई डोंगरगांव सिनेमा लाईन स्थित पान ठेला में भूनेश पिता चुंगु साहू करियाटोला के पास से 17025 रुपए जप्त किया।