पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बम की आशंका से लोहार पारा में मच गया हड़कंप

बम की आशंका से लोहार पारा में मच गया हड़कंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहारपारा में गुरुवार की रात एक तिराहे के पास छोटे से बोरे में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया। बोरे में लाल रंग की लाइट ब्लिंक कर रही थी। उसका तार भी दिखाई दे रहा था। इसे देखकर मोहल्लेवालों के होश उड़ गए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आनन-फानन में मेटल डिटेक्टर के साथ पुलिस का अमला पहुंचा। डिटेक्टर की जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। तत्काल इसकी सूचना रायपुर से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।

सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। अहतियात के तौर पर पुलिस ने उस क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया। भीड़ को 100 मीटर के दायरे से दूर कर दिया गया। पुलिस के द्वारा संदिग्ध वस्तु के आसपास रेत की बोरियों को रखा गया, ताकि यदि बम हो तो फटने पर ज्यादा नुकसान हो सके। इसके साथ ही बम ब्लैंकेट भी लाया गया और उससे उस वस्तु को ढंक दिया गया। समाचार लिखे जाने तक रायपुर का बम निरोधक दस्ता नहीं पहुंचा था। उसके इंतजार में पुलिस वाले और आम लोगों की धड़कनें तेज हो रही थी।

एक्सपर्ट का इंतजार

एिडशनलएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया िक डीप सर्च मेटल डिटेक्टर की जांच में मेटल होने की पुष्टि हुई है। एक्सपर्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्रथमदृष्टया बम प्रतीत नहीं हो रहा है। पुलिस अपनी ओर से पूरी तरह से अहतियात बरत रही है।

रात तक पहुंची टीम

सूचनादेने के बाद भी बम निरोधक दस्ते की टीम काफी देर से पहुंची। रात करीब आठ बजे से इसकी सूचना रायपुर दी जा चुकी थी। इसके बावजूद यहां पुलिस आम लोग रात 11 बजे तक दस्ते का इंतजार करते नजर आए। समाचार लिखे जाने तक बम की पुष्टि नहीं हो पाई थी। लोग सहमे हुए थे।

डीप सर्च मेटल डिटेक्टर से जांच करता पुलिस का जवान, दूसरी तस्वीर में दहशत के साथ मौके पर मौजूद आम लोग।