पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम चुनाव को लेकर मंत्रणा

निगम चुनाव को लेकर मंत्रणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस पर्यवक्षकों ने ली कार्यकर्ताओं की मैराथन बैठक।

भास्करन्यूज|राजनांदगांव

नगरीयनिकाय एवं पंचायत चुनाव के नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक दुर्ग के पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकर, पूर्व पार्षद गनी खान एवं विकास दुबे बुधवार को कांग्रेस भवन में नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के संबंध में शहर कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक ली।

नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दी। उनके आगमन पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार सहित अन्य नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक शंकर लाल ताम्रकर ने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ नगरीय निकाय चुनाव में कमर कसकर चुनाव लड़ेगी। पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है। भाजपा के भ्रष्टाचार, गरीबों के राशन के बल पर चुनाव जीतने वाली भाजपा आज गरीबों के पेट पर लात मार रही है। इस सरकार के काले कारनामों के चलते गरीब आज दाने दाने के लिए मोहताज हो गए। आगामी नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव में कांगे्रेस भारी बहुमत से विजय होगी।

बैठक को जिला अध्यक्ष अलालीराम यादव, पूर्व अध्यक्ष श्रीकिशन खंडेलवाल, महापौर नरेश डाकलिया, विधायक गिरवर जंघेल, भोलाराम साहू, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, सुदेश देशमुख, हफीज खान, कमलजीत सिंह पिंटू, पार्षद अशोक फडऩवीस, बसंत बहेकर, अशोक पंजवानी, बुद्धिमित्रा वासनिक, धीरज मेश्राम, मुरलीधर पंजवानी, चुम्मन साह आदि मौजूद थे।

बैठक में कांग्रेसियों ने पर्यवेक्षक के सामने रखी अपनी बात

चुनाव से पहले कांग्रेस भवन में दिखाई दिए सारे चेहरे।

ताम्रकार ने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्याशी चुनेंगे

पूर्वमहापौर ताम्रकार ने कहा कि आम कार्यकर्ता ही प्रत्याशी का चयन करेंगे। पूरे प्रदेश में चारों तरफ भ्रष्टाचार का तांडव है। 6 माह पूर्व बनायी गयी सड़कें पगडंडी का रूप ले चुकी है। विकास के नाम पर गरीबों पर अत्याचार किया जा रहा है। अस्पतालों इलाज के नाम पर बड़े-बड़े अस्पतालों में भेजा जाता है। सभा को पर्यवेक्षक गनी खान एवं विकास दुबे ने भी संबोधित कया।

जीत का विश्वास

शहरकांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुदलियार ने अपने संबोधन में कहा कि मैं आप लोगों को सभी कांग्रेसजनों की ओर विश्व